फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गुरुवार से स्पेशल ट्रेनों का होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए दो हॉलीडे स्पेशल ट्रेनों का ठहराव स्टेशन में गुरुवार और शुक्रवार से होगा। इसमें प्रयागराज-दिल्ली सुपरफास्ट(अप04145, डाउन 04146) व प्रयागराज-दिल्ली(02417,02417) का ठहराव स्टेशन में किया गया है। शहर से दिल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेनों की कमी से निजात मिलेगी। गुरुवार को ट्रेन संख्या 02417 का ठहराव रात 10.45 बजे होगा और यह ट्रेन शुक्रवार को दिल्ली से प्रयागराज शुक्रवार को आएगी। इसका शहर के रेलवे स्टेशन में ठहराव शुक्रवार को शाम 5.18 बजे होगा। वहीं दूसरी स्पेशल ट्रेन 04145 का ठहराव शुक्रवार रात 10.45 व डाउन में शनिवार को शाम 5.18 बजे होगा। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें