शाह। एसपी राजेश कुुमार सिंह ने कस्बे के श्रीस्वामी गोविंद पुरी इंटर कालेज स्थित शिव मंदिर में परिवार के साथ रुद्राभिषेक किया। ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा कराई। करीब तीन घंटे तक पूजा चली। बता दें कि कस्बे का शिवमंदिर ब्रिटिश काल के दौरान बना है। साथ में सीओ जाफरगंज डीसी मिश्रा, एसओ गाजीपुर नीरज यादव, शाह चौकी इंचार्ज यशकरन सिंह और ग्राम प्रधान सुशील सिंह मौजूद रहे। (संवाद)