लखनऊ। मुख्यमंत्री आवास के करीब आत्मदाह का प्रयास करने वाली उन्नाव निवासी अंजलि जाटव का समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सिविल अस्पताल जाकर हाल जाना। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल में महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, प्रवक्ता नाहिद लारी खान, पूजा शुक्ला, शकील नदवी, अनीता श्रीवास्तव, ममता शर्मा, लता जैसवार, सलमा, शबनम, शबीना खान, मुन्नी पाल, विजय लक्ष्मी, रीना कौर को शामिल किया गया था। (संवाद)