फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रक चालकों से सिपाहियों ने वसूले 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में जेल चौकी में तैनात दो सिपाहियों पर ट्रक चालकों से वसूली का आरोप लगा है। एक सिपाही ने अपने भाई के खाते में वसूली की राशि डलवाई है। मामले की शिकायत पर एसपी उदयशंकर सिंह ने सीओ सिटी को जांच सौंपी है।
बांदा जिला के शहर कोतवाली के हाथीखाना मोहल्ला निवासी सगीर अहमद ट्रक मालिक हैं। उन्होंने एसपी से शिकायत में बताया कि 11 जुलाई की शाम उनके तीन ट्रक गिट्टी लादकर बांदा से फैजाबाद जा रहे थे। तीनों ट्रकों को जेल चौकी में तैनात सिपाही केके यादव सहित एक अन्य सिपाही ने जेल चौकी के पास रोक लिया।
विज्ञापन

प्रति ट्रक छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की। चालक संदीप ने सिपाहियों से मिन्नत की। सिपाही केके यादव ने तीनों ट्रकों को कोतवाली में सड़ाने की धमकी दी। ट्रक चालक संदीप ने केके यादव को 20 हजार नगद दिए। इसके बाद भी 10 हजार रुपये और मांगे। नगद न होने पर सिपाही केके यादव ने ट्रक चालक से गूगल पे रुपये देने को कहा।
विज्ञापन

चालक संदीप ने केके यादव सिपाही के बताए मोबाइल नंबर पर 10 हजार रुपये डाले। यह नंबर केके यादव के भाई विवेक कुमार यादव के नाम से है। सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें