फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को इनोवेशन एंड वर्किंग मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और पॉलीटेक्निक के प्रशिक्षार्थियों ने अपने अभिनव मॉडल प्रस्तुत किए। स्मार्ट ग्रेबेज मॉनीटरिंग प्रोजेक्ट ने प्रदर्शनी में पहला स्थान हासिल किया। रोड साइड अर्बन और ट्रांसमिशन लाइन फॉल्ट डिटेक्शन मॉडल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं फ्लड वार्निंग सिस्टम और स्मार्ट करंट लीकेज मॉडल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में उपायुक्त जिला उद्योग अजय गुप्ता, राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य विमल कुमार और मोहनीश शामिल थे।