फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चुनाव दौरान शराब बरामदगी में छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू और कोतवाली पुलिस ने शराब बरामदगी के मामलों में छह पर मुकदमा दर्ज किया है। खखरेरू थाना क्षेत्र के नंदन का पुरवा के पास शराब लदी बोलेरो पकड़े जाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बोलेरो चालक नंदन का पुरवा निवासी सुशील पाल और गुलरिहापर निवासी राहुल दुबे पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी राहुल दुबे भाग निकला है। बोलेरो से तीन पेटी अंग्रेजी शराब, एक पेटी देशी शराब की बरामदगी दिखाई गई है। बोलेरो सीज की गई है।
विज्ञापन

बता दें निकाय चुनाव में शराब खपाने के लिए पहुंचाई जा रही थी। एक प्रत्याशी के समर्थकों ने शराब पकड़वाई थी। खागा आबकारी निरीक्षक निधि सिंह की ओर से खखरेरू थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर, कोतवाली पुलिस ने हरिहरगंज चौकी क्षेत्र के रेलबाजार से शराब बरामदगी के मामले में लेखपाल कालोनी निवासी राम सिंह पटेल, राजेश मौर्या, आशीष त्रिपाठी, हरिहरगंज निवासी आशीष कुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मौके से विभिन्न ब्रांड की पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बंदी के बाद भी दुकान से शराब बेची जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें