फतेहपुर।गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गांव के पास डीजे लदा लोडर पलटने में छह लोग घायल हो गए। घायलों को नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। गाजीपुर कस्बे से लोडर जनरेटर व अन्य डीजे मशीन लेकर लिलरा गांव जा रहा था। तेज रफ्तार की वजह से पलट गया। हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के जयरामनगर निवासी रोहित,शिवा,नीशू,मोनू,सौरभ व चालक रमेश घायल हुए। संवाद
विद्युत पोल से टकराकर युवक घायल
फतेहपुर। कौशांबी जिले के शिवपुर बरीपुर निवासी अंकित कुमार रिश्तेदार पूरन किसी काम से खखरेरू आया था। लौटते समय बाइक सवार रजनापुर के पास बिजली खंभे से टकरा गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टर ने अंकित कुमार की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। संवाद