असोथर। थाना क्षेत्र के पुर बुजुर्ग चौराहे के पास मंगलवार दोपहर कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार नाले में जा गिरे, जबकि कार बिजली का पोल तोड़ते हुए नाला पार कर खेत में जा गिरी। हादसे में कार के एयरबैग खुलने से अधिक चोट नहीं आई। कार सवार असोथर से विजयपुर की ओर जा रही थी। वहीं बाइक सवार सातों धरमपुर से पुर बुजुर्ग चौराहे की ओर जा रहे थे। हादसे में बाइक सवार कुलदीप (35) , छोटू (25) और ननका (22) निवासी ग्राम सातों धरमपुर घायल हो गए। तीनों बाइक समेत सड़क किनारे नाले में जा गिरे। कार में सवार रोहित (25), बिट्टन देवी (50) , अनूपा देवी (45) निवासी रामनगर कोतवाली खागा घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। संवाद