फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिनेश से शादी रचाकर शाबिया से बनी सीता

Fri, 29 Dec 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तांबेश्वर मंदिर में हिंदू संगठनों की मौजूदगी में मुस्लिम युवती शाबिया ने सीता बनकर हिंदू युवक दिनेश से शादी की है। हिंदू रीति रिवाज से हवन पूजन के साथ सात फेरे लिए। गाजीपुर थाना क्षेत्र केक नरतौली निवासी महताब की पुत्री साबिया का सोनरबसा गांव के दिनेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के विरोध पर कुछ दिन पहले दोनों ने घर छोड़ दिया था।
विज्ञापन

कोर्ट के सामने बालिग होने का प्रमाण देकर प्रस्तुत हुए और शादी की इच्छा जाहिर की। इसके बाद दोनों ने तांबेश्वर मंदिर में विधि विधान से शारी दी। शादी के शाबिया को नया नाम सीता रखा गया। इस मौके पर बजरंग दल के धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


अराजकतत्वों ने अधिवक्ता के घर में पथराव किया
फतेहपुर। अधिवक्ता के घर में अराजकतत्वों ने गाली-गलौज कर पथराव किया। घर के बाहर आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। अधिवक्ता ने मामले की शिकायत एसपी से की है। मलवां थाना क्षेत्र के नए बांदा बाईपास निवासी बालकृष्ण शर्मा अधिवक्ता है। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात वह अपने परिवार संग घर में सो रहे थे। रात करीब 10 बजे आराजकतत्वों ने गाली गलौज कर घर में पथराव किया।उनका परिवार भयभीत हो गया। घर से बाहर आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। अधिवक्ता ने आशंका जताई कि उनका जमीन विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। अधिवक्ता ने एसपी से आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें