फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रयागराज व शहर में एसआईटी ने दी दबिश

Mon, 03 Jul 2023 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो34 - प्रयागराज में आरोपियों के घर दबिश के लिए पहुंची पुलिस।
विज्ञापन

- सामूहिक धर्म परिवर्तन के मामले में आरोपी हैं फरार
- शुआट्स के दो प्रोफेसर समेत कई की तलाश में गई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। ईसीआई चर्च में सामूहिक धर्म परिवर्तन मामले में फरार चल रहे आरोपियों के ठिकानों में सोमवार को एसआईटी की दो टीमों ने दबिश दी। एक टीम प्रयागराज रवाना हुई, दूसरी टीम ने शहर में दबिश दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज स्थित ईसीआई चर्च में 14 अप्रैल 2022 को सामूहिक धर्मांतरण का आरोप लगा था। मामले में पहले चर्च के पादरी विजय मसीह समेत 56 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धर्मांतरण में विदेश फंडिंग के तार भी जुड़े हैं। धर्मांतरण के तार प्रयागराज नैनी स्थित शुआट्स एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के चांसलर जे ऑलिवर, वीसी आरबी लाल, डायरेक्टर विनोद बी लाल से जुड़े। आरोप लगा कि इनके इशारे पर जिले में बड़े पैमाने में धर्मांतरण कराया गया है। शुआट्स में यीशू दरबार में धर्मांतरण के क्रियाकलाप होते हैं। संस्था वर्ल्ड विजन, शुआट्स के जिम्मेदारों समेत 35 नाम विवेचना में शामिल हुए। धर्मांतरण के इन सभी पर पांच मुकदमे सदर कोतवाली में दर्ज हैं। कई आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है। बाकी के गैरजमानती वारंट जिला कोर्ट से जारी हुए हैं। प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी के इंस्पेक्टर रामशीष यादव टीम के साथ वारंट लेकर प्रयागराज रवाना हुए। वहां शुआट्स के प्रोफेसर मो. इम्तियाज और विशाल ए के ठिकानों पर दबिश दी। शुआट्स परिसर भी इनकी तलाश में पहुंची। इसके बाद प्रयागराज मेउ रोड निवासी ऋषि बर्नवास और मिर्जापुर जिला कछवा थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी नीरज चौधरी की तलाश में पहुंची। इधर, शहर में एसआईटी की दूसरी टीम ने आबूनगर निवासी शिक्षक आशीष इमैनुअल, पटेल नगर निवासी शालिनी सैमसन, छोटेलाल, रेणुका लिली सी, रेल बाजार निवासी मुकुल कुमार के घरों में दबिश दी। कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा है। मामले के स्वतंत्र गवाह और पूर्व छात्र ने दिनेश शुक्ला ने बताया कि पुलिस की शिथिलता की वजह से आरोपी पकड़े नहीं जा रहे हैं। एसआईटी प्रभारी व सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें