फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ ने कानपुर गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स स्कूल की कक्षा सात की छात्रा अवन्तिका सिंह ने रजत पदक जीतकर अपने विद्यालय व जनपद को गौरान्वित किया। प्रबंधक नितीश कुमार व समस्त स्टाफ ने छात्रा का स्कूल में स्वागत किया और बधाई दी।. प्रधानाचार्य प्रियंका गुप्ता ने बताया कि जीवन में शिक्षण के साथ खेलों का विशेष महत्व है। छात्रा अवन्तिका सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार, माता पिता व खेल प्रशिक्षक राज कुमार को दिया। इस मौके पर खेल शिक्षक जारिफ, जगन्नाथ, सुमन, बिरजू शर्मा सहित शिक्षक मौजूद रहे।