फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पवन यादव को पटकनी देकर श्रीराम लमेहटा बने विजेता

Fri, 20 Oct 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। हसवा विकासखंड के शिवपुर मजरे रामपुर थरियांव में लगे मेले में दंगल का आयोजन किया गया। दूर-दराज के पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। दंगल में कुल 40 जोड़ी कुश्ती हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सदर विधायक चंद्रप्रकाश लोधी ने श्रीराम लमेहटा और पवन गोरखपुर का हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। श्रीराम ने पवन को पराजित कर विजय हासिल की।
विज्ञापन




बुदानी भसरौल ने राजेश फूलपुर को चित किया। राजू ने नारायण और सचिन ने अतुल को धराशायी किया। शिव विशाल ने मुकेश और अमित ने कल्याण सिंह को पराजित किया। इसी तरह गुलशन ने कन्हैया को चित करके जीत दर्ज की। गोरेलाल ने रमेश, सरजू ने प्रताप, सरवन ने राम और सुरेश ने धर्मेंद्र को मात दी। सूरज सिंह ने अनिल, विजय ने हरीश, अशोक ने रामचंद्र और विनोद ने वीरेंद्र को चित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान देवेंद्र प्रताप लोधी व पूर्व प्रधान मोतीलाल यादव, कमलेश लोधी, सनी लोधी, ओम प्रकाश लोधी सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मेला कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर लोधी ने बताया कि सभी जीते हुए पहलवानों को उचित नगद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें