फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 151 कलशों की शोभायात्रा संग श्रीराम महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। ऐरायां ब्लॉक के कटोघन गांव में बुधवार को नौ दिवसीय श्री नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव शुरू हुआ। इसकी शुरुआत 151 कलशों की भव्य शोभायात्रा के साथ हुई। यजमान डॉ. ठाकुर शीतल सिंह और ठाकुर शिवकरन सिंह ने विधि-विधान से महायज्ञ का शुभारंभ कराया। यज्ञाचार्य और कथावाचक महामंडलेश्वर डॉ. गणेशदास महाराज के सानिध्य में नौ दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना और यज्ञ होगा। दोपहर दो बजे से कथा का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में चित्रकूट के श्रीमहंत गोविंद दास जी महाराज सहित अयोध्या और चित्रकूट के कई संत शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें