फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भालाफेंक में शिवकुमार, डिस्क थ्रो में विजय सागर अव्वल

Sun, 08 Oct 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। खजुहा ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में खजुहा ब्लाक के छह विद्यालय शामिल हो रहे।
विज्ञापन


पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज खजुहा में हो रही प्रतियोगिता में 400 मीटर रेस में दयानंद इंटर कॉलेज के अंकित कुमार प्रथम, पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज के अनुज गुप्ता द्वितीय, दयानंद इंटर कॉलेज के सुजीत सिंह तृतीय रहे। डिस्क थ्रो में दयानंद इंटर कॉलेज के सूरज कुमार प्रथम, दयानंद इंटर कॉलेज के जयवीर सिंह द्वितीय, नेहरू इंटर कॉलेज के मोहम्मद सैफ ने तृतीय स्थान पाया।
लंबीकूद में दयानंद इंटर कॉलेज के करण प्रथम, दयानंद इंटर कॉलेज के सम्मान सिंह द्वितीय और पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज के अल्तमश ने तृतीय पाया। ऊंचीकूद में पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज के अनुज गुप्ता प्रथम, दयानंद इंटर कॉलेज के करण द्वितीय, पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज के अल्तमस ने तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के शिवकुमार प्रथम, नेहरू इंटर कॉलेज के सूरज द्वितीय, नेहरू इंटर कॉलेज के आदित्य सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बाधा दौड़ हैमर थ्रो समेत कई प्रकार की प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

इस मौके पर दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी बाजपेई, पुरुषोत्तम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार सरोज, नेहरू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमरजीत सिंह, स्वामी विज्ञानानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मणि शंकर मौर्य सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन


.....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें