फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जहरीला पदार्थ खाने से शिक्षामित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो-26- राम पूजन।स्रोत परिजन
विज्ञापन



बिंदकी। जहरीला पदार्थ खाने से शिक्षामित्र की मंगलवार देर रात कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के रजीपुर निवासी राम पूजन (45) मलवां के प्राथमिक विद्यालय मदनपुर में शिक्षामित्र थे। परिजन ने बताया कि मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद वह बाजार गए थे। लौटने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने जहरीला पदार्थ खाने की बात स्वीकार की। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन कानपुर के एलएलआर अस्पताल ले गए, जहां देर रात मौत हो गई। मां फूलमती ने बताया कि 2017 में सहायक अध्यापक पद पर हुआ समायोजन निरस्त होने के बाद से राम पूजन अवसाद में था। इलाज भी चल रहा था। शिक्षामित्र के पुत्र दीपक व पुत्रियां अंशिका, माही और प्रियांशी हैं। परिजन ने बताया कि पत्नी अनीता साथ नहीं रहती है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें