फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कम गहराई की बोरिंग, ग्रामीण विरोध में उतरे

Fri, 04 Aug 2023 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। जल मिशन शक्ति योजना के तहत अहमदगंज तिहार में निर्माणाधीन पेयजल योजना की बोरिंग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया है। ग्रामीणों के विरोध पर प्रधान ने एसडीएम से शिकायत की है। ब्लॉक के अहमदगंज तिहार की प्रधान लक्ष्मी देवी, रामराज, छेदीलाल, धर्मपाल, कमलेश, रामकरन, माताबदल व रामसेवक ने बताया कि गांव में समूह पेयजल योजना बन रही है। उसमें 240 फीट गहराई का बोर किया जा रहा है। जबकि गांव में पहले से ही इतने बोर के हैंडपंप लगे हैं। पेयजल समस्या लंबे समय तक न रहे, इसके लिए अधिक गहराई का बोर होना जरूरी है। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर मानक के अनुसार बोर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें