बिंदकी। शादी का झांसा देकर एक युवक ने किशोरी का यौन शोषण किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी सोमवार को कोतवाली पहुंची। किशोरी ने कोरसम गांव निवासी अमित के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया है। उसने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया। कोतवाली प्रभारी लान सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द गिरफ्तारी कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।