फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मेडिकल काॅलेज में रैगिंग पर सात छात्र हॉस्टल से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। अमर शहीद जोधासिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में सात छात्रों को हाॅस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। इनके खिलाफ जांच बैठाई गई है।
विज्ञापन

एमबीबीएस 2021 व 2023 बैच के छात्रों के बीच रैगिंग को लेकर सोमवार को विवाद और मारपीट हुई थी। इसमें 2023 के अक्षत कुमार व संयम कुमार को चोट आई थी। वह हास्टल में रहते हैं। दोनों ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग और मारपीट का घायल करने का आरोप लगाया है। सहायक वार्डन ने छात्रावास में जांच की। जांच के बाद 2021 बैच के सत्यम बरनवाल, सोहराब अली, अभिषेक त्यागी, लक्ष्य भास्कर, अक्षत कुमार सिंह, पार्थ सेन और आकाश यादव को जूनियर छात्रों के साथ मारपीट में दोषी पाया।
प्राचार्य डॉक्टर आरपी सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में अनुशासनहीनता व माहौल खराब करने को लेकर सत्यम समेत सात छात्रों को हॉस्टल से अग्रिम आदेशों तक निष्कासित कर दिया गया है। छात्रावास सहायक वार्डन डा. वकार अकरम, एचओडी मेडिसिन डा. संतोष कुमार व सहायक आचार्य डा. शुभम मिश्रा की जांच समिति कमेटी गठित की गई है। तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी, आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें