फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Crime: आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर पत्नी समेत सात पर मुकदमा दर्ज

Mon, 15 May 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर में साजिश के तहत युवक को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में पत्नी समेत सात लोगों पर कोर्ट के आदेश पर मलवां पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना निवासी स्व. रामलखन की पत्नी मुन्नी देवी ने एफआईआर में बताया कि उसके पुत्र राम सिंह की शादी 29 फरवरी 2016 को रोशनी के साथ हुई थी। बेटा राम सिंह काम के चलते मुंबई में रहता है।

विज्ञापन


छोटे पुत्र जयसिंह की शादी 29 मई 2019 को प्रतिमा देवी उर्फ साधना संग हुई थी। छोटी बहू प्रतिमा का मित्र किमिदयापुर निवासी अभिलाष है। इसी वजह से पुत्र जयसिंह को बहू मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। बड़े पुत्र के बाहर रहने की वजह से रोशनी छोटी बहू का सहयोग करती है। बेटे जय सिंह ने प्रतिमा को रोकने का प्रयास किया। बहू ने दहेज प्रताड़ना में जेल में सड़ाने की धमकी दी।

बहुओं के कृत्य से सदमे में पति की 20 फरवरी 2020 को मृत्यु हो गई। बहुओं के उकसाने पर जयसिंह ने 13 जून 2020 को आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस से शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं हुई। बहुओं के मायके पक्ष के लोग पुलिस कार्रवाई करने पर बड़े बेटे और उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। वह संपत्ति हड़पना चाहते हैं।
विज्ञापन


मलवां पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्रतिमा देवी उर्फ साधना, भगवंत सिंह उर्फ जसवंत सिंह, पप्पू सिंह, भान सिंह, प्रतिमा की दादी निवासी करसूमा, थाना गाजीपुर और रोशनी देवी, रोहिणी देवी पुत्री रमेश सिंह, रमेश सिंह निवासी फतपुरवा पोस्ट जारी, थाना कोतवाली देहात जिला बांदा के खिलाफ साजिश के तहत आत्महत्या को प्रेरित करने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें