असोथर। धान के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय अचानक किसानों व श्रमिकों की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गए। सभी को पीएचसी में भर्ती कराया गया।
झाल तिराहा निवासी महेंद्र, गिरजेश, जितेंद्र, अमरपाल, गंगासागर, सोनू, रमेश किसान व श्रमिक हैं। वह उमस भरी गर्मी के बीच खेत पर खाद और दवा का छिड़काव कर रहे थे। अचानक बेहोश होकर खेत में गिर गए। डाक्टर नीरज गुप्ता का कहना है सभी की हालत में सुधार है। गर्मी और कीटनाशक के असर से बेहोश हुए हैं।