फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पराली जलाने में सात किसानों पर जुर्माना

Sun, 29 Oct 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के बिन धान कटाई करने वाले पांच कंबाइन हार्वेस्टर सीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। कृषि विभाग ने पराली जलाने पर सात किसानों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की है। बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाए धान की कटाई करने वाले पांच कंबाइन हार्वेस्टर सीज किए हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने बताया कि जनपद में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार ये कार्रवाई की गई। किसानों से अपील है कि फसल अवशेषों को खेतों में कतई न जलाएं तथा बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के कम्बाइन हार्वेस्टर से धान फसल की कटाई नहीं कराएं। कृषक फसल अवशेषों को खेतों में सड़ाकर इन- सीटू प्रबंधन के लिए वेस्ट डिकंपोजर का प्रयोग करें। यह राजकीय कृषि बीज भंडारों पर निशुल्क उपलब्ध है। गोशालाओं को किसान पराली दान देंगे, उन्हें प्राथमिकता में निशुल्क चना, मटर, राई, सरसों के मिनीकिट उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

.....................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें