फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग, हजारों का सामान राख

Tue, 23 May 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
आग को बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में सोमवार दोपहर छप्पर में आग लगने से दो घरों की पूरी गृहस्थी जल गई। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड गांव नहीं पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों को डेढ़ घंटे जूझना पड़ा। यह आग रामाधार के घर के बाहर पड़े छप्पर पर अचानक लग गई। लपटें उठती देखकर पड़ोसियों ने शोर मचाया। शोर शराबा सुनकर घर के अंदर आराम कर रहे रामाधार और परिवार के लोग बाहर निकले। इस बीच आग प्रचंड हो गई और रामाधार की गृहस्थी को चपेट में ले लिया। इस गृहस्थी को राख करने वाली आग ने चल रहे बचाव के प्रयास के बीच पड़ोसी धुन्नी के घर को चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, यह गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद दमकल कर्मी नहीं आए। यदि ग्रामीण एकजुट होकर आग न बुझाते तो अगिभनकांड और भी भयावह हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें