फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लिफ्ट देकर युवक से रुपये चुराकर भागे थे स्कार्पियो सवार

Thu, 25 Jan 2024 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के मंडासरायं मुराव से मंगलवार को स्कार्पियों सवारों के पकड़े जाने के बाद खागा का एक युवक लिफ्ट देकर रुपये चुराने की शिकायत लेकर बुधवार शाम थाने पहुंचा। उसने स्कार्पियो सवारों पर आरोप लगाया। उनकी पहचान भी की।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने उसे खागा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने भेजा है। इस तरह की हाईवे पर अक्सर घटनाएं हो रही थी। साफ हुआ है कि स्कार्पियो सवार प्रतापगढ़ के बदमाश ही घटनाएं कर रहे थे। पुलिस मामले का गुरुवार को खुलासा करेगी।
खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी निवासी सोनू ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर सतनरैनी मोड़ पर थरियांव आने को खड़ा था। बिना नंबर स्कॉर्पियो सवारों ने उसे लिफ्ट देकर बैठाया था। थरियांव थाना क्षेत्र के अरबपुर मोड़ के पास स्कार्पियो सवारों ने 20 हजार रुपये जेब काटकर चुराकर उसे गाड़ी से उतारकर भाग निकले थे।
विज्ञापन

वह गाड़ी बनवाने के रुपये जमा करने भारतपुर स्थित गैराज पहुंचा। जहां रुपये चोरी का पता लगा। बता दे पुलिस को गश्त दौरान मंगलवार को घटना के बाद स्कार्पियो सवार बदमाश मिले थे।
इसके पहले 12 जनवरी को थरियांव थाना क्षेत्र के मंलाव गांव निवासी किसान जुगराज सिंह लोधी और बहरामपुर निवासी राजेश कुमार को भी स्कार्पियो सवारों ने लिफ्ट देकर 27 हजार रुपये पार किए थे। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोपियों की पीड़ितों ने पहचान की है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें