फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खंभे से टकराकर स्कूटी सवार युवक की मौत

Mon, 21 Aug 2023 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। स्कूटी सवार युवक की खंभे से टकराकर मौत हो गई। हादसे से परिजनों में मातम छा गया। कौशांबी के पइंसा थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी जितेंद्र (35) शनिवार को स्कूटी से विजयीपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

करीब रात नौ बजे निहालपुर के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोट आई।
किशनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस से जितेंद्र को सीएचसी हरदों में भर्ती कराया। सीएचसी से डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। यहां हालत नाजुक देखकर डाक्टर कानपुर हैलट रेफर किया।
हैलट लेकर जाते समय रास्ते में जितेंद्र की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव लौट गए। इसके बाद रविवार दोपहर फिर शव लेकर विजयीपुर चौकी पहुंचे। मृतक जितेंद्र की शादी एक साल पहले नीलम के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें