हुसैनगंज। भिटौरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहट्टा में वार्षिकोत्सव मनाया गया। यहां छात्रों ने विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। उच्च प्राथमिक विद्यालय चौहट्टा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शनिवार को छात्रों ने विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। कक्षा आठ के छात्र अजय कुमार ने ऑटोमेटिक प्लांट वाटरिंग सिस्टम आधारित मॉडल पेश किया। इससे प्रथम स्थान मिला। वार्षिकोत्सव में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापक भैयालाल मौर्या ने प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया। छात्र अजय को द बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया।