बिंदकी। सीबीएसई बोर्ड के स्कूल टीसी देने के नाम पर छात्र-छात्राओं को परेशान कर रहे हैं। बाहर पढ़ने जाने के वाले छात्र-छात्राएं विद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 13 मई को घोषित हो चुका है। विद्यालयों में अंकपत्र भी आ चुके हैं। मां शारदा पब्लिक स्कूल दो महीना बीतने के बाद दसवीं उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को अंकपत्र और टीसी नहीं दे रहा है। इससे अन्य स्कूलों में प्रवेश लेने के इच्छुक बच्चों का स्कूल के चक्कर काटना पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधक छात्र-छात्राओं को अंकपत्र अभी तक न आने का बहाना बताकर टीसी नही दे रहा, जिससे बच्चों का लौटना पड़ रहा है।
सहोदया ग्रुप के अध्यक्ष प्रमोद कुमार त्रिपाठी का कहना है कि सभी स्कूलों के अंंकपत्र आ चुके हैं, जहां नहीं आए हैं, उन्हें तत्काल पत्राचार करना चाहिए। ऑनलाइन अंकपत्र के आधार पर टीसी छात्रों को दे देनी चाहिए। अगर कोई स्कूल बच्चों को परेशान कर रहा है, तो जानकारी मिलने पर इसकी शिकायत क्षेत्रीय कार्यालय से की जाएगी।
अभी अंक पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। अंक पत्र से ही टीसी दी जाती है। अंक पत्रों की जानकारी ली जाएगी। टीसी अगले शनिवार को मिलेगी।
सुनीता अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य, मां शारदा पब्लिक स्कूल, बिंदकी
.....................