बता दें कि आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष किरन वर्मा ने देवमई ब्लाक के सभागार में सभी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी, जिसमें सीडीपीओ सपना श्रीवास्तव भी मौजूद थीं। यहां जहानाबाद में 14 मई को प्रदेश के राज्यमंत्री जयकुमार जैकी के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा शुरू हुई। सीडीपीओ का आरोप है कि इस कार्यक्रम के लिए चंदे की बात पर कार्यकर्ता नूरबानो, रेहाना, सुशीला, शशिप्रभा, मधू मिश्रा, यशमीन आदि ने विरोध जताते हुए रिश्वत का आरोप लगाना शुरू कर दिया। ऐतराज पर वे हमलावर होने लगीं। स्थिति बिगड़ते देख बाल विकास परियोजना अधिकारी ने थानाध्यक्ष वीके सिंह को फ ोन कर दिया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाल विकास परियोजना अधिकारी की तहरीर पर आधा दर्जन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी ओर आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष किरन वर्मा का कहना है कि कार्यकर्ता अपनी बात कह रही थीं। इसी बीच विवाद हो गया। सीडीपीओ का आरोप निराधार है।
-------