फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पैदल चाल प्रतियोगिता में संजय व शिवांशी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शांतिनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को पैदल चाल प्रतियोगिता हुई। इसमें 80 बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्टेडियम के अंदर ही पांच किलोमीटर तक खिलाड़ियों को पैदल चाल कराई गई। इसमें बालक वर्ग में संजय कुमार प्रथम, अभिषेक द्वितीय व शिवा कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में शिवांशी पहले, आकांक्षा दूसरे व खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को फुटबाॅल के वरिष्ठ खिलाड़ी मो. अयूब खान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्रीड़ाधिकारी सुनील भारती ने बताया कि युवा को खेल भावना से जोड़ने के लिए समय-समय पर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता कराई जाती है। इस मौके पर राजकुमार यादव, क्रिकेट कोच अमिताभ, एथलेक्टिस कोच मो. आरिफ खान, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार सहित तमाम खिलाड़ी व दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैडमिंटन में अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने दिखाए जौहर
फतेहपुर। शांतिनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर जिला बार एसोसिएशन ने बैडमिंटन चैंपियनशिप आयोजन किया। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी (उच्च न्यायालय, प्रयागराज) व डीएम रविंद्र सिंह ने बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश वर्मा ने बताया कि बैडमिंटन चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य न्याय पालिका, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर बेहतर कार्य करना है। इसके लिए खेल से अच्छा और कोई माध्यम नहीं है। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (वित्त /राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र कुमार समेत न्यायिक अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें