फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संदीपनी पब्लिक स्कूल की टीम खो-खो प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। मलवां ब्लाक के संदीपनी पब्लिक स्कूल अदमापुर कोरसम के अंडर 17 छात्रों ने खो-खो प्रतियोगिता में पहले प्रयास में ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यह प्रतियोगिता लखनऊ स्थित केएलपीएस पब्लिक स्कूल क्लस्टर फोर्थ में मंगलवार को हुई। छात्रों की जीत की खुशी विद्यालय में भी दिखी। छात्रों के लौटने पर विद्यालय प्रबंधन ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय के कोच सूर्यांश गुप्ता के नेतृत्व में अश्विनी, सुमित, उदित, ऋषि, अभिशीर्ष, दीपक, हर्षित, मृत्युंजय, सक्षम, अंकुश, सूर्य प्रताप, शक्ति, अभय, नितिन सहित 14 बच्चों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। संदीपनी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रेड रोज पब्लिक स्कूल लखनऊ को 16-06 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। प्रबंधक आशीष सिंह ने बच्चों की हौसला अफजाई की। इस मौके पर राजेंद्र सिंह उर्फ लालू, अनूप पांडेय आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें