फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बायो डीजल प्लांट से जांच के लिए नमूना भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गडरियनपुर स्थित शिवम बायोलीना प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में बुधवार को अफसरों की टीम ने छापा मारा। बिंदकी एसडीएम निशांत तिवारी के नेतृत्व में सीओ प्रयांक जैन, आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार, पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार और बीडीओ उमेश शुक्ला शामिल थे। टीम ने प्लांट का निरीक्षण किया और लाइसेंस, एनओसी सहित जरूरी दस्तावेज की जानकारी ली। अधिकारियों ने प्लांट में तैयार किए जा रहे बायो डीजल का नमूना भी भरा। पूर्ति अधिकारी ने बताया कि नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वहां डीजल की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। दस्तावेज की जांच संबंधी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। एसडीएम निशांत तिवारी ने बताया कि प्लांट में डीजल निर्माण में अनियमितता की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें