फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रमई काका सम्मान के लिए समीर शुक्ल नामित

Mon, 01 Apr 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मूर्ख दिवस पर इस बार भी पहली अप्रैल को हास्य कविता समारोह घोघा बसंत का आयोजन रंग भारती संस्था लखनऊ में होगा। हास्य कविता के लिए हथगाम ब्लाक के सेमरा मानापुर निवासी समीर शुक्ल को रमई काका रंग भारती सम्मान के लिए नामित किया गया है। इसमें प्रसिद्ध हास्य कलाकार एहसान कुरैशी जैसे सेलिब्रिटी भी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष श्याम कुमार ने बताया कि फतेहपुर के समीर शुक्ल पहली अप्रैल को रवींद्रालय लखनऊ में एक भव्य समारोह में रमई काका रंग भारती पुरस्कार से विभूषित किए जाएंगे। महत्वपूर्ण पुरस्कार के लिए नामित होने पर जिले के रचनाकारों ने उन्हें बधाई दी है। इनमें शिव शरण सिंह चौहान अंशुमाली, डॉ. बृजमोहन पांडेय विनीत, डॉ. चंद्रकुमार पांडेय, कवि एवं शायर शिव शरण बंधु, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, केपी सिंह कछवाह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें