फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर फहराएगा केसरिया

Mon, 08 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
in meetiong with political leaders - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
  शहर के निवेदिता सिंह डिग्र्री कालेज में रविवार को कार्यक्रम को की तैयारी को लेकर कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि पं. दीन दयाल जन्मशताब्दी वर्ष पर भाजपा नौ कार्यक्रमों के साथ जनता के बीच होगी। इन कार्यक्रमों के जरिए हम और आप को जनता का दिल जीतना होगा। जिला प्रभारी हनुमान मिश्र ने कहा कि 10 मई से 25 मई तक प्रत्येक भाजपाई को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास होना चाहिए। जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई ने खुलासा किया कि जिले में भाजपा के 169 सेक्टर हैं। किसी सेक्टर में 10 तो किसी में 15 बूथ हैं। सेक्टरों को पदाधिकारियों और माननीयों के लिए आवंटित करने का काम कर दिया गया है। पार्टी के विधायक, मंत्री और सांसद एक पखवारे तक जनपद में प्रवास कर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। कार्यशाला मेें केंद्रीय राज्यमंत्री व जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह, नीलिमा सिंह चौहान, अखिलेश द्विवेदी, शिव प्रताप सिंह्र, धीरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेंद्र रघुवंशी, दुर्गा शंकर गुप्त भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें