फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दरियाव सिंह का बलिदान दिवस मनाया

Thu, 07 Mar 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कवियों ने रचना पाठ कर अमर शहीद को किया नमन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। नगर के गढ़ी मोहल्ला स्थित अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक समिति ने बुधवार को दरियाव सिंह का बलिदान दिवस मनाया। मुख्य अतिथि विधायक कृष्णा पासवान व चेयरपर्सन गीता सिंह ने अमर शहीद को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि बलिदानी के भांजे आदित्य भान सिंह रहे।
संचालन समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी व अध्यक्षता जमुना प्रसाद पांडेय ने की। इस दौरान कवि सम्मेलन में प्रमोद शुक्ल पंकज ने पढ़ा कि लाल बहादुर लाल बनूं मैं देशभक्त कहलांऊ, देश द्रोहियों के माथे में महाकाल बन जांऊ। समीर शुक्ल ने पढ़ा जलवा कायम गुलजार वतन करते हैं, दरियाव सिंह ठाकुर को सौ बार नमन करते हैं।
विज्ञापन

हरि बहादुर सिंह हर्ष ने पढ़ा कि खागा की पुनीत मातृभूमि को नमन, कीर्ति दिव्यशेष दरियाव सिंह को नमन। नीरज पांडेय ने पढ़ा कि मरकर भी महापुरुष पीढिय़ों के लिए अपना अमर इतिहास छोड़ जाते हैं। शिवशरण बंधु ने पढ़ा कि हम ऐसी सरजमीं के लोग हैं कि अपने दरिया का जिधर बंजर जमीनें हो, उधर रुख मोड़ देते हैं।
विज्ञापन

हास्य कवि प्रमोद पंकज ने पढ़ा कि पलटू जी पलटी में माहिर हैं, धोखा देने वाले पलटू जगजाहिर है। गोविंद गजब रायबरेली ने पढ़ा कि वो गाऊंगा जिससे ये जनमानस परेशान है, कृषि प्रधान इस देश में क्यों सबसे लाचार किसान है। इसी क्रम में जिला कारागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम, जेलर सुरेश चंद्र, समिति के मंत्री रामप्रताप सिंह मौजूद रहे।
.........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें