बकेवर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार रात व्यापारी और फैक्टरी कर्मी को बाइक सवार बदमाशों ने पीटकर लूटा है। पुलिस घटनाओं की जांच में जुटी है।
क्षेत्र के बिझौली गांव निवासी अशोक गुप्ता किराना व्यापारी है। वह कुड़नी मंदिर से रात को घर आ रहे थे। तिवारीपुर पुलिया के पास बाइक सवार तीन लोगों ने बाइक में लात मारकर गिरा दिया। उसके साथ मारपीट की और जेब से दो हजार रुपये व मोबाइल छीनकर भाग निकले। उधर, पधारा गांव निवासी दिरगज कोरी चौडगरा में फैक्टरी कर्मी है। वह रात आठ बजे साइकिल से घर जा रहा था। बैरागीखेड़ा के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसकी जेब से 500 रुपये छीनकर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक कांति सिंह ने बताया कि घटनाओं की जांच की जा रही है।