फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश से रोडवेज वर्कशॉप बना तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शांतिनगर स्थित रोजवेज वर्कशॉप का परिसर तालाब बन गया है। परिसर के चारों तरफ पानी-पानी ही नजर आ रहा है। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद ही यहां एक से डेढ़ फीट पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण बसों के मरम्मत में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

फतेहपुर डिपो से 117 बसों का संचालन होता है। प्रतिदिन 30 से 40 गाड़ियां मरम्मत के लिए वर्कशॉप भेजी जाती हैं। वर्कशॉप में चालक परिचालक सहित करीब 100 कर्मी हमेशा मौजूद रहते हैं। उन्हें जलभराव से परेशानी हो रही है। जबकि पिछले दो दिनों से बारिश न हुई।
इसके बाद भी परिसर से पानी की निकासी न होने से परिसर ने तालाब का रूप ले लिया है। पानी गंदा होने की वजह से मच्छर भी पनपने लगे हैं। कर्मचारियों को संक्रमण जनित बीमारियों का डर सता रहा है।
विज्ञापन



बिलिंदा निवासी चांद ने बताया कि वह वर्कशाप में बसों का मेंटीनेंस का काम करते हैं। परिसर में पानी भरने की वजह से गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। पानी ज्यादा होने से काम भी प्रभावित हो रहा है।


खागा के रामकरन ने बताया कि बसों की मरम्मत के लिए आए हैं। परिसर में गंदा पानी भरा होने की वजह से बसों की मरम्मत करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही गंदा पानी जमा होने से मच्छर भी लग रहे हैं।

वर्कशॉप परिसर से रोड ऊंची होने की वजह पानी का भराव हो रहा है। मुख्यालय को इस समस्या को बताया गया है। वहीं परिसर से पानी की निकासी के लिए गड्ढे बनाए जा रहे हैं। - सुरेश चंद्र यादव, फोरमैन, इंचार्ज वर्कशॉप, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें