फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रोडवेज के संविदा कर्मचारियों पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। शहर में हिट एंड रन मामले को लेकर एक जनवरी को रोडवेज की कार्यशाला के बाहर प्रदर्शन करने वाले संविदा कर्मचारियों की नौकरी पर गाज गिर सकती है। एआरएम ने मामले को संज्ञान में लेकर कर्मचारियों के खिलाफ सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
चार दिन पहले केंद्र सरकार की हिट एंड रन कानून को लेकर देश भर के चालकों में आक्रोश व्याप्त था। जिले में भी सभी मालवाहक और सवारी गाड़ियों के चालकों ने हाईवे जाम किया। इसमें परिवहन निगम के चालक और परिचालक भी शामिल हुए। उन्होंने सुबह से बसों का चक्का जाम कर दिया और जीटी रोड स्थित कार्यशाला के बाहर सड़क पर धरना दिया।
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों ने जीटी रोड पर बैरियर लगाया और बाहर से आने वाले वाहनों को भी रोकने का प्रयास किया। इस घटना में निगम के कई चालक शामिल थे। पुलिस के पहुंचने के बाद सभी कर्मचारी शांत हुए और फिर सड़क में वाहनों का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन

एआरएम विपिन अग्रवाल ने मामले को संज्ञान में लेकर कर्मचारियों के खिलाफ सबूत जुटाने शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में शामिल सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट बना कर शासन को भेजी जाएगी। शासनादेश के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें