फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों के बढ़ेंगे फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों को परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए रोडवेज ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। त्योहार पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगें, इसके लिए चालक और परिचालकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार मध्यरात्रि से अगले 48 घंटो तक महिलाओं के लिए रोडवेज का सफर रहेगा। फतेहपुर डिपो में इस समय कुल 117 बसें हैं। जिनमें 86 बसें निगम की और 31 बसें अनुबंधित हैं। कानपुर, प्रयागराज मार्ग पर 45 बसें और करीब 20 बसें बांदा और लखनऊ मार्ग पर हैं। यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसें सभी रूटों पर भेजी जाएंगी। महिलाएं रक्षाबंधन पर दो दिन तक रोडवेज बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि रक्षाबंधन पर 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक मुफ्त सेवा रहेगी। इस दौरान कोई भी महिला पैसे देकर सफर नहीं करेगी। वह किसी भी रूट पर मुफ्त में सफर कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें