फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश में बह गईं 40 लाख कीमत की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बारिश में शहर की 40 लाख कीमत की सड़कें बह गईं। क्षतिग्रस्त सड़कों की लंबाई साढ़े आठ किमी है। प्रभावित सड़कों की संख्या 13 है। क्षतिग्रस्त इन सड़कों का 15वें वित्त से निर्माण कराने की प्रक्रिया चल रही है। बारिश का मौसम 15 सितंबर से समाप्त माना जाता है। इसके बाद सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया चालू होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर पानी भरता है। कई-कई दिन तक पानी भरा रहने से सड़कों की गिट्टियां उखड़कर बिखर जाती हैं। ऐसे में सड़कों पर गड्ढे बन जाते हैं। धीरे-धीरे यह गड्ढे बड़े होकर सड़क को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। यही कारण है कि हल्की बारिश में शहर की 13 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
..

पत्थरकटा अस्तीमार्ग चौक बाजार, कोतवाली और रोडवेज बस स्टैंड को मिलाता है। यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। मार्ग की स्थिति पत्थरकटा चौराहा से अस्ती तक खस्ताहाल है। इससे आने-जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

...

नासिरपीर रोड रेलवे स्टेशन से सीधा पीडब्ल्यूडी डाक बंगले को मिलाती है। इस मार्ग से वीआईपी का आना-जाना होता है। बिंदकी तहसील क्षेत्र के लोग ट्रेन से बाहर जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। खराब सड़क होने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
.....

नहर कालोनी के सामने जिला अस्पताल रोड के परखच्चे उड़ गए हैं। यह सड़क रेलवे स्टेशन से लेकर जिला अस्पताल तक क्षतिग्रस्त है। सड़क में गड्ढे होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश में शहर की करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबाई में 13 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनके निर्माण में करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण के लिए 15वें वित्त से व्यवस्था की गई है। इसकी पत्रावली तैयार हो रही है।
विज्ञापन

रवींद्र कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें