फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जैतीखेड़ा गांव में कीचड़ से सड़क बनीं दलदल

Mon, 20 Nov 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-02- जैतीखेड़ा गांव के भीतर मार्ग में भरा पानी
विज्ञापन

फोटो-03- कीचड़ भरे रास्ते से निकलते लोग

-जलभराव और गंदगी से संक्रामक बीमारियों का खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। जलभराव व कीचड़ से दलदल बनीं सड़कों से जैतीखेड़ा गांव के बाशिंदे परेशान हैं। गांव में वाहन तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
मलवां ब्लॉक की ग्रामसभा महरहा के मजरे जैतीखेड़ा की सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। जल निकासी की व्यवस्था न होने से कच्चे मार्गों पर पानी भरा है। लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो रहा। हैंडपंप के चारों तरफ गंदा पानी भरा है। इससे हैंडपंप से दूषित पानी आने लगा है। लोगों को हैंडपंप तक गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पहले घरों का पानी एक स्थान पर एकत्र होता था। वह जमीन गांव के ही व्यक्ति की भूमिधरी है। कुछ दिन पूर्व भूमि स्वामी ने जमीन की पुराई कर जल निकासी अवरुद्ध कर दिया। इसके बाद से गांव में जलभराव की स्थिति बनी है। गंदे पानी के जल भराव के कारण ग्रामीणों में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजत शुक्ला ने बताया कि जल निकासी की दूसरी व्यवस्था के लिए नाला खुदाई का काम शुरू किया गया है। ग्राम समाज की जमीन पर एक छोटा तालाब खोदकर गांव के जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें