खागा। ऐरायां ब्लाक के ईटगांव से रसूलपुर सानी की करीब दो किमी सड़क उखड़ी है। राहगीरों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कस्बा सोहन के पन्नालाल, मोहनलाल, रमेश, मांझखोर के राजन श्रीवास्तव, मोहम्मद असलम, मेवालाल और रसूलपुर सानी के रामचंद्र, शिवबली ने बताया कि यह सड़क लगभग 20 साल पहले पीएमजीएसवाई योजना से सड़क बनी थी। सड़क बनाने के बाद अधिकारियों से मरम्मत कराने की सुधि नहीं ली। एई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बजट के अभाव में सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। दोबारा इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।