फतेहपुर। बहुआ ब्लॉक के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लमेहटा गांव में कच्ची सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क की पुराई मनरेगा से हो रही है। इसमें मजदूरों की जगह जेसीबी से काम कराया जा रहा है। इसका वीड़ियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। ग्रामीणों ने बताया कि जेसीबी से कार्य कराकर मनरेगा मजदूरों का हक मारा जा रहा है। बहुआ बीडीओ मनोज अग्रवाल ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्यवाही का जाएगी। (संवाद)