फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संगठन को मजबूत करेंगे रिंकू पुरी

विज्ञापन
रविन्द्र कुमार
विज्ञापन
फतेहपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रविंद्र कुमार उर्फ रिंकू पुरी को सौंपी गई है। यह महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदान किया गया है। पीरनपुर के वार्ड नंबर-10 के निवासी रिंकू पुरी इससे पहले अनुसूचित मोर्चा में नगर उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया। पुरी ने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। साथ ही, पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का भी प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें