विजयीपुर। सेवानिवृत्त कर्मी का डेबिट कार्ड बदलकर 29,500 रुपये की आरोपियों ने टप्पेबाजी की है। किशनपुर थाना क्षेत्र के ख्योखरी गांव निवासी रामस्वरूप दिल्ली विकास प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी के पद से सेवानिवृत हुए थे। उनका बैंक खाता रोहिणी नई दिल्ली में खुला है। डेबिट कार्ड लेकर बुधवार को विजयीपुर चौराहा स्थित एटीएम बूथ पर रुपये निकालने गए थे। बूथ पर एक अन्य व्यक्ति था। रुपये निकालते समय उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद 29,500 रुपये खाते से निकलने का मैसेज आया। प्रभारी निरीक्षक बच्चेलाल सरोज ने बताया शिकायती पत्र मिला है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।