फोटो-01-रारी में वृद्धा से गले मिलती विधायक कृष्णा पासवान। संवाद
खागा। रारी गांव में शनिवार को दशहरा मिलन और बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रामलखन त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि खागा विधायक कृष्णा पासवान और जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह रहे। समारोह में 200 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। खागा विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, भिटौरा ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी ने बुजुर्गों को गले लगाकर सम्मानित किया। साथ ही सभी को अंगवस्त्र दिए। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी, भाजपा नेता आदित्य त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।