फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्तावन दिन बाद खुला रेलवे का आरक्षण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 7 फतेहपुर। रेलवे के इतिहास में पहली बार लंबे अंतराल तक बंद रहा आरक्षण केंद्र शुक्रवार से काम करने लगा। सीएमआई का कहना रहा कि पहला दिन होने की वजह से ज्यादा लोग नहीं आए । उत्तर मध्य रेलवे के फतेहपुर स्टेशन में आरक्षण के लिए लंबी कतारें लगती रही हैं। इन्हें संभालने के लिए रेलवे पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ती रही है। एक लंबी अवधि तक रेलवे की सेवाएं बंद रही लिहाजा इस पटल पर भी ताला लटकता रहा । शुक्रवार को ठीक 8:00 बजे सुबह आरक्षण केंद्र खोल दिया गया। यह दीगर रहा कि दोपहर तक आरक्षण कर्मी राह ताकते नजर आए। कई लोग ऐसे भी आरक्षण केंद्र पहुंचे जो प्रवासियों को लेकर आने वाली रेलगाड़ी देखने की गरज से पहुंचे थे । इनका आरक्षण कराने से कोई वास्ता नहीं था। रेलवे के सीएमआई अमित वर्मा ने बताया कि आठ घंटे के अंतराल में सिर्फ सात लोग आरक्षण कराने के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें