फतेहपुर। कुर्मी-क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई ने भोगनीपुर में सरदार पटेल की प्रतिमा उतरवाने के खिलाफ आवाज उठाई है। सोमवार को महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम सदर से अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि कानपुर देहात के मसाला थाने के नेरा कृपालपुर गांव में 26 जनवरी को लगाई गई प्रतिमा को एसडीएम भोगनीपुर और थानाध्यक्ष ने हटवा दिया। दोषी एसडीएम और एसओ पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में महासभा के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, विवेक सिंह, मुकेश सिंह, संदीप सिंह शामिल हैं। संवाद