फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सामूहिक दुष्कर्म में सगे भाइयों समेत तीन पर रिपोर्ट

Tue, 07 Mar 2023 08:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला के साथ खेत में गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि 29 सितंबर 2022 की रात आठ बजे खेत गई थी। तभी गांव के रजाउद्दीन, अब्बास और इब्ने हसन उसे प्राइमरी स्कूल के पीछे घसीट ले गए। आरोपी अब्बास और रजाउद्दीन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गए। इब्ने हसन और अब्बास सगे भाई हैं। महिला ने थाने में शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी और गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें