फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पैमाइश का पत्थर उखाड़ने पर तीन पर रिपोर्ट

Mon, 30 Jun 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राजस्व टीम की पैमाइश के बाद दूसरे पक्ष ने मेड़बंदी से रोक पत्थरगड़ी उखाड़कर फेंक दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हथगाम थान के गोपालपुर निवासी संतोष कुमार ने खागा एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि अपनी भूमि की हदबंदी का वाद दाखिल किया था। राजस्व निरीक्षक ने मौके पर सभी पक्षों के सामने 30 नवंबर को पैमाइश कर पत्थरगड़ी कराई थी। भूमि पर दूसरे दिन मेड़बंदी कराने पहुंचा। गांव के विजयपाल, शिवखेलावन, मनोज सिंह ने मेड़बंदी से रोक दिया और पत्थर उखाड़कर फेंक दिए। राजस्व की पैमाइश के बाद भी दूसरा पक्ष कब्जे में बाधा पैदा कर रहा है। एसडीएम के आदेश पर खागा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें