फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डिप्टी सीएम पर अभद्र टिप्पणी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा नेता की तहरीर खखरेरू पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की है। थानाक्षेत्र निवासी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता मिश्रा और भाजपा नेता नीरज मिश्रा ने बताया कि अहिल्या बाई होल्कर नगर निवासी योगेंद्र पाल ने सोशल मीडिया एकाउंट में डिप्टी सीएम के खिलाफ अभद्र पोस्ट कर छवि धूमिल की है। भाजपा सरकार के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया है। सरकार को बदनाम करने की साजिश की है। थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें