फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः धोखाधड़ी में लेखपाल समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जमीन की धोखाधड़ी के मामले में लेखपाल समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हुसैनंगज थाना क्षेत्र के नौगांव निवासी रामलखन शुक्ला की पत्नी शैलकुमारी ने एफआईआर में बताया कि देवेंद्र सिंह निवासी जमरावां से जमीन खरीदी थी। जमीन का दाखिल खारिज भी हो चुका था। इसके बाद भी देवेंद्र सिंह ने धोखाधड़ी कर पांच जनवरी 2022 को अनूप सिंह निवासी हनुमानपुर रामपुर थाना थरियांव और शिवधेश कुमार निवासी सीतापुर मजरे रामपुर को बैनामा कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से दोबारा दाखिल खारिज भी करा दिया गया है। खतौनी में धोखाधड़ी कर भूमि हड़पने के मामले में देवेंद्र सिंह और अनूप सिंह, शिवधेश कुमार व लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें